बीकापुर: रामपुर जोहन में बंजर भूमि में वृक्षारोपण के कीमती पेड़ों को आग लगाकर जलाने की बीकापुर पुलिस से की गई शिकायत
खबर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोतीगंज चौकी के रामपुर जोहन गांव की है, जहां पर बीते सोमवार की देर शाम को गांव के युवक द्वारा गांव के बगल बंजर भूमि पर सरकारी योजना से वृक्षारोपण में लगाए गए कीमती पेड़ों को आग लगाकर जलाए जाने की शिकायत ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार ने बीकापुर कोतवाली से किया है, वही मंगलवार की दोपहर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है ।