बीकापुर: मलेथू कनक हॉल्ट पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक सुबह से शाम तक बंद रहा, राहगीरों और ग्रामीणों को हुई परेशानी
खबर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे हाल्ट के गेट की है, जहां मंगलवार की सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मलेथू कनक हाल्ट पर गेट नंबर 15 पर मरम्मत कार्य के चलते आवागमन बाधित रहा, परंतु इस दौरान धीमी गति से ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से चला रहा, वहीं पुलिस फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही, रेलवे फाटक बंद होने के चलते राहगीर परेशान नजर आए ।