बीकापुर: आगामी 22 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या द्वारा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा, तारुन में हुई बैठक
खबर विकासखंड तारुन की है, जहां उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या द्वारा 22 फरवरी को प्रस्तावित मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार प्रसार को लेकर तारुन ब्लॉक सभागार में एक बैठक का आयोजन शुक्रवार की दोपहर में किया गया, बैठक के दौरान जिला विधिक अधिकारी अरुण कुमार तिवारी सहित मौजूद रहे ।