खबर ब्लॉक तारुन अंतर्गत जजवारा की है, जहां पर बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि जजवारा से दूबे का पुरवा तक तारकोल सड़क का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था द्वारा किया जा रहा है, सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप शाम को लगाते हुए ग्रामीणों ने मीडिया के सामने बयान दिया है, ग्रामीणों ने मांग किया है कि सड़क का निर्माण सही ढंग से कराया जाए ।