सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत निवाड़ी जिले में आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद साहू के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योग सत्रों का आयोजन किया गया। इन योग सत्रों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को नियमित योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
अभियान के अंतर्गत आईटीआई ओरछा, शासकीय महाविद्यालय ओरछा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुलुआ सहित शासकीय स्कूल थौना, चौमो, तरीचर कला, सेंदरी एवं लड़वारी सहित विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता का संदेश देते हुए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद साहू के साथ धर्मेंद्र चौरसिया, दिनेश मौर्य, मधुरिमा श्रीवास्तव, डॉ. पायल लिलहारे, प्राचार्य श्री गंधर्व सिंह, डॉ. अनीश शुक्ला, शैलेंद्र त्रिपाठी सहित आईटीआई एवं शासकीय महाविद्यालय ओरछा का स्टाफ उपस्थित रहा।
Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
7 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026