18-19 आयु वर्ग सहित छूटे पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए मतदान केंद्रों पर शिविर आयोजित
--
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 18-19 आयु वर्ग के साथ ही निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने से छूटे अन्य पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।
इसके साथ ही ऐसे सभी नागरिक, जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन्हें भी निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए प्रेरित किया गया। निर्वाचन विभाग द्वारा पात्र नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #SIR2026 #JansamparkMP #niwari