बहादुरपुर: गणेशगढ़ अथाईखेड़ा में 40 वर्षीय व्यक्ति पर तीन लोगों ने डंडों और लात-घूंसों से की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी
बहादुरपुर थाने में बुधवार की रात10 बजे 40 वर्षीय नीरज शर्मा पुत्र लल्लीराम शर्मा निवासी ग्राम छैलाई थाना पिपरई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज शाम7 बजे उसके साथ गणेशगढ़ अथाईखेड़ा वाले खेत पर गंगाराम,रतिराम,अनुज सभी निवासी गणेशगढ़ अथाईखेड़ा ने डंडों एवं लात घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।