बहादुरपुर: 8 हजार रुपये कीमत की 4 बोरी धान हुई चोरी, बहादुरपुर थाने में मामला हुआ दर्ज
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम मतावली निवासी 32 वर्षीय पवन पुत्र कमल सिंह लोधी ने मंगलवार की शाम 4 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई की 10 नवंबर की सुबह ग्राम कुम्हर्रा बेरखेड़ी रोड पर कैलाश दीवान के खेत से 8 हजार रुपए कीमत की 4 बोरी धान वजन 180 किलो चोरी हो गई है। बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।