बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव से 95 वर्षीय बुजुर्ग लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मढ़ी गांव से 95 वर्षीय बुजुर्ग लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लापता हुए बुजुर्ग के बेटे ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।