बहादुरपुर: ग्राम बेरखेड़ी में 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति के साथ 3 लोगों ने की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम बेरखेड़ी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध सिरनाम पुत्र सोमत सिंह अहिरवार ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह 7 बजे उसके खुशीपुरा वाले खेत पर उसके साथ राजकिशोर, चंद्रभान,मलखान अहिरवार ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।