बहादुरपुर: टिकिया का ठेला लगाने को लेकर 26 वर्षीय युवक पर तीन लोगों ने डंडों से हमला किया
बहादुरपुर थाने में 26 वर्षीय दिनेश पिता बुंदेल सिंह कुशवाह निवासी बामोरी शाला ने शनिवार की सुबह 11:30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह 9 बजे करीला माता मंदिर के पास संजू,हरिया कुशवाह,चिंटा कुशवाह तीनों निवासी बामोरी शाला ने टिकिया का ठेला लगाने की बात पर से उसके साथ डंडों से मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।