रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में बिना लाइसेंस चल रही नॉन वेज दुकानों पर पालिका ने की कार्रवाई, 2 दुकानें सीज़ और एक ठेला किया गया ज़ब्त
रामगंजमंडी मे पालिका टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस जवानो के साथ अतिक्रमण और बिना लाइसेंस के चल रही अवैध मांसाहारी दुकानों पर कार्रवाई की। वही सडक ऊपर लगे हरे पर्दों को भी हटाया गया। पालिका ने कार्रवाई में 2 दुकानों को सीज कर एक अवैध मांसाहारी के ठेले को भी जप्त किया है। वही अन्य दुकानों को अतिक्रमण नही करने की चेतावनी दी गई है।