रामगंजमण्डी: चेचट में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर से 352 मरीजों ने लिया लाभ
रामगंजमंडी में चेचट सीएचसी पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान शिविर मे डॉक्टरों ने 352 मरीजो को परामर्श दिया। नर्सिंग अधिकारी नावेद खान ने बताया कि शिविर में डॉक्टर रामप्रसाद बांसिया शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर पवन गौतम नेत्र चिकित्सक सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।