रामगंजमण्डी: कुदायला खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब रामगंजमंडी ने जीता, खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
रामगंजमंडी के कुदायला खेल मैदान में चल रही कुदायला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार शाम करीब 5 बजे समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रामगंजमंडी क्रिकेट टीम और कुदायला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इस दौरान रामगंजमंडी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन से मुकाबला जीत लिया।