रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद और नाखुना ऑपरेशन शिविर का आयोजन, पहले दिन 630 रजिस्ट्रेशन हुए
रामगंजमंडी में गुरूवार को भारत विकास परिषद के तत्वाधान मे दो दिवसय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 11 बजे भारत विकास चिकित्सालय मे आयोजित किया गया। जो देर शाम तक चलेगा। शिविर मे भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और महिला मण्डल ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया।