रामगंजमण्डी: उंडवा में बाबा रामदेव मंदिर के पास ₹5 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का हुआ उदघाटन
रामगंजमंडी के उड़वा में बाबा रामदेव मंदिर के पास 5 लाख की लागत से किए गए इंटरलॉकिंग कार्य का गुरुवार शाम करीब 4 बजे खैराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती ओम फौजी और उप प्रधान सुनील गौतम ने उद्घाटन किया। बता दे कि पिछले काफी समय से ग्रामीण इंटरलॉकिंग कार्य की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को भी मामले से अवगत कराया था।