सिरसागंज: सिरसागंज सर्किल में पुलिस टीम ने धरपकड़ अभियान चलाया, 5 घंटे में 4 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत पुलिस ने सिरसागंज सर्किल से 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें थाना सिरसागंज से 2, नसीरपुर व नागला खंगर थाना क्षेत्र से एक-एक वारंटी अभियुक्त शामिल है। सीओ सिरसागंज के अनुसार पकड़े गए सभी वारंटी लंबे समय से अदालती कार्रवाई से बच रहे थे।