आबकारी विभाग की कार्यवाही में 36 पाव देशी मदिरा प्लेन, 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलोग्राम महुआ लहान जप्त
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग के दल के द्वारा सोमवार को खंडवा जिले के ग्राम डुडगाँव, मोहना देगावा, रिछफल, इंधावडी, बोरदड़ रैय्यत, धावड़िया में जंगल में नाले किनारे झाड़ियो में तथा पुनासा क्षेत्र स्थित होटल, ढाबा, किराना दुकानो पर दबिश की कार्यवाही कर 36 पाव देशी मदिरा प्लेन, 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा 34(1)क,च के तहत कुल 12 प्रकरण कायम किए गए। उन्होंने बताया कि जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 74700 रूपये है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विकास दत्त शर्मा मुख्य आरक्षक संगीता डांगुरे, देवराम रावत,रागिनी दोहरे उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa
1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 31, 2026