आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 900 किलो महुआ लहान जप्त किया
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग के दल द्वारा गुरुवार को जिले के ग्राम देगावा, गुजरखेड़ी, जूनापानी, सक्तापुर, इंधावडी जंगल में नाले किनारे झाड़ियो में दबिश की कार्यवाही कर कुल 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि इस कार्यवाही में कुल 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। जप्त महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा 34(1)क,च के तहत कुल 9 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 108000 रूपये है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa
43 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026