मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत रविवार को खंडवा के नगर निगम कार्यालय जोन क्रमांक 1 में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 41 लोगों की हेपेटाइटिस बी, सिफलिस, एचआईवी एड्स की जाँच की गई तथा असंचारी रोग के 105 मरीजों , नेत्र रोग के 15 मरीजों की जांच की गई। साथ ही टीबी के संभावित 39 मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किये गये। शिविर में 10 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 76 लोगो की आभा आईडी बनाई गए। शिविर में 172 मरीजों का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से किया गया। इस दौरान खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता यादव और कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Urban Development & Housing MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
36 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026