7.30 करोड़ की सड़क राशि… फिर सड़क कहां है?
छतरपुर। करीब छह महीने पहले, 1 मार्च को छतरपुर विधायक ललिता यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए बताया था कि ट्रांसपोर्ट नगर से चंद्रपुरा तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने 7.30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।
लेकिन छह महीने बाद भी सड़क निर्माण का काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा।
अब सवाल सीधा है—
क्या 7.30 करोड़ रुपए वास्तव में स्वीकृत हुए थे?
अगर हुए थे तो राशि जारी क्यों नहीं हुई?
और अगर राशि जारी हो चुकी है तो निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ?
क्या यह सिर्फ राजनीतिक घोषणा थी या वास्तव में सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी थी?
जनता को घोषणा नहीं, काम चाहिए और काम की पूरी जानकारी चाहिए।
विधायक, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन—आखिर इस 7.30 करोड़ की सड़क परियोजना की वास्तविक स्थिति क्या है?
#छतरपुर #ललितायादव #ट्रांसपोर्टनगर #चंद्रपूरा #सड़कनिर्माण #PWD #730करोड़ #जवाबदो #जनताकासवाल #विकास_पर_सवाल
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur BJP Madhya Pradesh Lalita Yadav Dilip Ahirwar Lalita Yadav बीजेपीयुवामोर्चा जिलामंत्री चंदलाविधानसभा Dr. Virendra Kumar Rupesh Rai Collector Office Panna Journalist Arvind Jain Bundeli Bauchhar Bundelkhand Wala