कोंडागांव: कोंटा में पत्रकारों के वाहन में गांजा डालकर फसाने का मामला, कांग्रेस करेगी मामले की जांच-पूर्व मंत्री मोहन मरकाम
सुकमा जिले में पत्रकारों के साथ हुई घटना पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गंभीरता दिखाते हुए एक 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है इस समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम करेंगे।बताया जा रहा है यह टीम 18 अगस्त को सुकमा जिले के कोंटा पहुंचकर पीड़ित पत्रकारों के परिजनों और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगी।