कोंडागांव: भारत में घुसपैठ और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने नगर में निकाली जन आक्रोश रैली
कोंडागांव जिला मुख्यालय में आज सर्व हिंदू समाज और अन्य हिन्दू संगठनो ने संयुक्त रूप से बांग्लादेश में हिंदूओ पर हो रहे अत्याचार को लेकर नगर में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया। वहीं सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित हिंदुओं द्वारा नगर के चौपाटी मैदान से लेकर रायपुर नाका तक रैली निकालकर पुलिस के बैरिकेड को तोड़ते हुए राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया है।