कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम पाण्डेआठगांव की 20 वर्षिय युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब परिजनों को युवती के कीटनाशक सेवन करने की जानकारी लगी तो उन्होंने उसे तत्काल उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में लाकर भर्ती किया है । युवती के कीटनाशक सेवन करने का कारण अज्ञात है।