कोंडागांव: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में कोंडागांव में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग, कांग्रेस का समर्थन
कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में कोंडागांव में शासकीय एवं गैर शासकीय अस्पतालों के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज शाम कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का आयोजन दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर किया गया। इसका समर्थन कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी किया गया है।