कोंडागांव: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बसस्टैंड में आतंकवाद का फूंका पुतला
बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने स्थानीय बस स्टैंड में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया है। वहीं परिषद के द्वारा भारत के कई हिस्सों में रह रहे रोहंगियो एवं बांग्लादेशी मुसलमानो पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।