कोंडागांव: NH- 30 बोरगांव के पास ट्रक और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
नेशनल हाइवे 30 बोरगांव के पास शनिवार को शाम लगभग 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया हैं। जिसमे ट्रक औऱ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक ग्राम मोहलाई निवासी बिरज पटेल पिता स्व नानू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर तत्काल फरसगांव पुलिस पहुचकर मृतक के शव को चीरघर भिजवाया गया है वही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया हैं।