कुंडा: बेंती में राजा भैया ने दिव्यांग महिला सुशीला सरोज को भेंट की मोपेड
बेंती स्थित राजभवन में गुरुवार दोपहर 3 बजे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने कुंडा ब्लॉक के रैयापुर गांव की निवासी दिव्यांग महिला सुशीला सरोज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोपेड भेंट की। इस दौरान सुशीला को मोपेड की चाबी बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने सौंपी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।