गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के 18 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित गंगा उत्सव के अवसर पर सिमरिया घाट, झमटिया घाट एवं अयोध्या घाट में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। बेगूसराय में जिला गंगा समिति द्वारा व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में जिला गंगा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और गंगा घाटों की स्वच्छता में अपना योगदान दिया।
यह सामूहिक प्रयास गंगा के प्रति हमारी आस्था के साथ-साथ उसके संरक्षण और स्वच्छता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। आइए, जनभागीदारी से गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने का संकल्प लें।
IPRD Bihar
Namami Gange
#begusarai
#cmsamrat