दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान तेज
आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों तथा छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों द्वारा घाटों एवं संपर्क पथों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, क्षेत्रीय अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat