छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष ने आज संध्या जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अयोध्या घाट, बोल्डर घाट सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, पहुंच पथ एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।
IPRD Bihar
बेगूसराय पुलिस
#begusarai
#cmsamrat