चकरनगर: गढ़ाकास्दा गाँव में बीमारी फैलने से दो बच्चों की मौत, 12 लोग बीमार, एक आईसीयू में भर्ती, अन्य की हालत नाजुक
विकास खंड चकरनगर के गढ़ाकासदा गांव में दो दिन से अचानक फैली एक बीमारी से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 12 बच्चे बीमार है। जिसमें एक को आईसीयू में तो अन्य को विभिन्न इटावा व औरैया के निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पूरे गाँव में हड़कंप मचा है। शनिवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने पब्लिक एप से बातचीत की है।