चकरनगर: भारेश्वर मन्दिर के दरबार में सात दिवसीय भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ
क्षेत्र के ऐतिहासिक भारेश्वर मन्दिर पर संपन्न हुई सात दिवसीय भागवत कथा का आज गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे से विशाल भंडारे आयोजन चल रहा है।क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते देखे जा रहे है।मन्दिर कमेंटी सुबह से ही खाने की पूरी व्यवस्था संभाल रही है। समाजसेवी विन्दी सेंगर ने बताया कि भारेश्वर महाराज के दरबार में सात दिवसीय भागवत कथा चली।