चकरनगर: तहसील प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न, तीन दर्जन लोगों ने किया रक्तदान
तहसील मुख्यालय पर रक्तदाता समूह चकरनगर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न किया गया जिसमें क्षेत्रभर से करीब तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। मालूम हो कि गत वर्ष की भांति इस साल भी समाजसेवी गौरव जैन व अध्यापक प्रभात तिवारी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न किया गया।