सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिन्डोस में ढिलोरे भैंसे को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया।जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल बताए गए।एक पक्ष से एक घायल को निकट समुदायिक स्वास्थ केंद्र राजपुर से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे इंचार्ज थाना प्रभारी बीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य मामूली मारपीट हुई है।