सफलता के दो सच्चे साथी हैं- ज्ञान और दक्षता : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने मेधावियों को दी डिजिटल उड़ान: 1.21 लाख से अधिक छात्रों को लैपटॉप राशि वितरित
निवाड़ी जिले के आयुष और तनिष्क भोपाल में सम्मानित
--
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के होनहार विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात दी है। भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' के अंतर्गत प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं के खातों में लैपटॉप क्रय करने के लिए 304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
निवाड़ी जिले का बढ़ा गौरव
इस गरिमामय मुख्य कार्यक्रम में निवाड़ी जिले के दो होनहार छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सहभागिता करने का अवसर मिला।
छात्र आयुष चौरसिया शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निवाड़ी एवं तनिष्क सेमेल छात्रा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पृथ्वीपुर। दोनों विद्यार्थियों ने राजधानी भोपाल के मुख्य मंच पर गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराकर संपूर्ण निवाड़ी जिले का नाम रोशन किया।
योजना के मुख्य बिंदु और पात्रता
आर्थिक सहायता: प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में दी गई।
योग्यता मानदंड: माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MP Board) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले नियमित व स्वाध्यायी छात्र।तकनीकी सशक्तिकरण: इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल कौशल विकास के लिए सक्षम बनाना है।
"छात्रों के सपनों को मिलेगी नई गति" - मुख्यमंत्री
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के तकनीकी युग में शिक्षा के लिए डिजिटल संसाधन अत्यंत आवश्यक हैं। यह प्रोत्साहन राशि केवल एक वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि युवाओं के सपनों, उनकी कड़ी मेहनत और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्यों को भी जाना। मुख्यमंत्री ने कहा सफलता के दो सच्चे साथी हैं- ज्ञान और दक्षता। ज्ञान जीवनभर आपका साथ देता है, जबकि दक्षता आपके व्यक्तित्व और कार्यकुशलता में निरंतर निखार लाती है।विद्यार्थी सफलता के साथ विनम्रता बनाए रखें और असफलता की स्थिति में भी हिम्मत न हारें। हर परिस्थिति में सहज रहकर निरंतर आगे बढ़ते रहें। अच्छा इंसान केवल अंकों से नहीं, बल्कि अच्छे विचारों और संस्कारों से बनता है। ज्ञान और दक्षता जीवन में सफलता की राह को सदैव आसान बनाते हैं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Laptop4Students_MP #JansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026