लंपी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु ग्राम चंदवानी में उपचार एवं टीकाकरण शिविर आयोजित
--
आज दिनांक 20.09.2026 को उत्तर प्रदेश बॉर्डर क्षेत्र में लंपी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु ग्राम चंदवानी में उपचार एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान 360 गोवंश का LSD टीकाकरण, 160 पशुओं को औषधि उपलब्ध कराई गई तथा 20 पशुओं का उपचार किया गया। पशुपालकों को लंपी स्किन डिजीज से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर में डॉ. एम.एस. बमनिया, उप संचालक, निवाड़ी, डॉ. भावना कुशवाह, VAS, श्री हरिसिंह यादव, AVFO एवं श्री शय्या प्रजापति, AVFO की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। i
जनसहयोग:
शिविर के सफल आयोजन में ओरछा तहसील के मैत्री गोसेवकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, ग्राम सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी के सहयोग से टीकाकरण एवं उपचार कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किया गया।
जनसहयोग का आह्वान:
सभी पशुपालकों एवं ग्रामीणों से अपील है कि वे अपने गोवंश का समय पर टीकाकरण करवाएं, बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सा संस्था अथवा विभागीय अधिकारियों को सूचना दें। लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम में जनसहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #niwari
13 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026