पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने थाना पृथ्वीपुर का किया आकस्मिक भ्रमण, आगामी त्योहारों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश
--
पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. राय सिंह नरवरिया द्वारा थाना पृथ्वीपुर का आकस्मिक भ्रमण कर थाना परिसर एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं आगामी सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
साथ ही थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध हथियार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पृथ्वीपुर संजीव तिवारी, थाना प्रभारी पृथ्वीपुर उप निरीक्षक गौरव राजोरिया एवम थाना पृथ्वीपुर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari