बूंदी: आमजन की पेयजल समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान
Bundi, Bundi | Jun 2, 2024 पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आमजन को हर संभव प्रयास कर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उपखण्ड अधिकारी बून्दी, सहायक व कनिष्ठ अभियन्ताओं की उपस्थिति में वार्ड नं0 8, 9, 59 व 60 की जलापूर्ति का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति सुचारु मिली।कही कही समस्या मिली जिसका समाधान किया गया।इस दौरान पार्षद मौजूद रहे।