बूंदी: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान व शपथ का हुआ आयोजन
Bundi, Bundi | Jun 1, 2024 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय सहित समस्त चिकित्सा संस्थानों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तम्बाकू निषेध शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे चिकित्साकर्मियों सहित बड़ी संख्या ने आमजन ने जीवन मे कभी भी तम्बाकू उत्पादों व नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने सहित अपने परिजनों, मित्रों और परिचितों को भी तम्बाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।