बूंदी: लबान-पापड़ी फाटक के बीच रेल पटरी के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला एक युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की जताई गई आशंका
Bundi, Bundi | Jun 1, 2024 लाखेरी क्षेत्र में शनिवार सुबह लबान व पापड़ी रेलवे फाटक के बीच रेल की पटरी के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फेल गई।मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत विक्षत होने के चलते मृतक की पहचान नहीं हो सकी।लाखेरी आरपीएफ ने शव को देईखेड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।जहाँ से शव को कोटा एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं।