बूंदी: गौशाला हेतु आवंटित भूमि में नगर परिषद क्षेत्र बून्दी के निराश्रित गौवंशों को शिफ्ट किया जाए - गोपाल माहेश्वरी
Bundi, Bundi | Jun 1, 2024 गौपाल गौ सेवा संस्थान की मांग पर जिला कलक्टर बून्दी द्वारा दिनांक 30.11.2021 को ग्राम छत्रपुरा पटवार हल्का छत्रपुरा तहसील व जिला बून्दी में खसरा नम्बर 1245, 1246, 1247, 1243 कुल रकबा 1.8153 हैक्टेयर भूमि नगर परिषद को गौशाला निर्माण हेतु आवंटित की गई ।गौशाला हेतु आवंटित उक्त भूमि ग्राम छत्रपुरा में गौवशों को शीघ्र अतिशीघ्र शिफ्ट किया जाए।