बूंदी: नगर परिषद के वार्ड 50 के लोगों ने पानी की समस्या के निवारण को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Bundi, Bundi | Jun 1, 2024 बूंदी जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और वार्ड में जल की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की जा रही है। वार्ड वासियों को कई दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। वार्ड में 10से 15 दिनों से जल आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। पानी को लेकर क्षेत्रवासी परेशान हो चुके हैं।जल सप्लाई के निवारण को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर ज्ञापन दिया।