बूंदी: मीणा का झोपड़ा गाँव मेंजमीनी विवाद में दो पक्ष हुए आमने सामने हमले में एक पक्ष के चार लोग घायल जिला अस्पताल में ईलाज जारी
Bundi, Bundi | Jun 1, 2024 बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरूंधन के मीणा का झोपड़ा गांव में शनिवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर किए गए जानलेवा हमले में एक पक्ष के चार जने घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।