समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1666,
दिनांक 14/10/2026,
=======================
राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति के संदेश के साथ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का पूर्णिया में भव्य प्रवेश:-
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दालकोला चेक पोस्ट के रास्ते पूर्णिया जिले में दाखिल हुई।
जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा दालकोला चेक पोस्ट पर इस राष्ट्रीय रैली का अत्यंत भव्य, गर्मजोशीपूर्ण और उत्साहवर्धक स्वागत किया गया।
यह मोटरसाइकिल रैली त्रिपुरा से प्रारंभ होकर मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, सागर प्रदेश (असम), सिक्किम और पश्चिम बंगाल के विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए पूर्णिया पहुँची है।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के निर्धारित कार्यक्रम:-
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को पूर्णिया जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका विवरण निम्नलिखित है:--
शहरी भ्रमण एवं रूट चार्ट:-
प्रेक्षागृह पहुँचने से पूर्व राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पूर्णिया शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों—मरंगा चौक, नेवालाल चौक, जीरो माइल, खुश्की बाग पुल, कटिहार मोड़, लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, फोर्ड कंपनी चौक, आस्था मंदिर, आर०एन० साह बस स्टैंड और पॉलिटेक्निक कॉलेज चौक से होते हुए प्रेक्षागृह के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान शहरवासियों द्वारा जगह-जगह रैली का स्वागत किया जाएगा।
नशा मुक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम:--स्थानीय प्रेक्षागृह, पूर्णिया में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन, भाषण और अन्य माध्यमों से समाज को नशा मुक्त बनाने का सशक्त संदेश दिया जाएगा।
अगला गंतव्य:--
प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रमों के संपन्न होने के पश्चात, यह राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली हेरिटेज हॉल से बेगूसराय के लिए अगले पड़ाव हेतु प्रस्थान करेगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#narendramodi
8 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026