Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
pcnews.com
रूस की लड़की और भागलपुर के लड़के की वायरल प्रेम कहानी निकली फर्जी, #RussiaGirl #Bhagalpur #ViralNews #FakeNews #LegalNotice #BiharNews #BhagalpurNews #ViralVideo #BreakingNews
Purnia East, Purnia
| Oct 15, 2026
#russiagirl
#bhagalpur
#viralnews
#fakenews
#legalnotice
#biharnews
#bhagalpurnews
#viralvideo
#breakingnews
MORE NEWS
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के अंतर्गत प्रखंड श्रीनगर, पंचयात- खोखा दक्षिण के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-25 का जीर्णोद्धार कराया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SevaSankalpAbhiyan #purnea #Anganwari #SocialWelfareDepartment
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1666, दिनांक 14/10/2026, ======================= राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति के संदेश के साथ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का पूर्णिया में भव्य प्रवेश:- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दालकोला चेक पोस्ट के रास्ते पूर्णिया जिले में दाखिल हुई। जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा दालकोला चेक पोस्ट पर इस राष्ट्रीय रैली का अत्यंत भव्य, गर्मजोशीपूर्ण और उत्साहवर्धक स्वागत किया गया। यह मोटरसाइकिल रैली त्रिपुरा से प्रारंभ होकर मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, सागर प्रदेश (असम), सिक्किम और पश्चिम बंगाल के विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए पूर्णिया पहुँची है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के निर्धारित कार्यक्रम:- दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को पूर्णिया जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका विवरण निम्नलिखित है:-- शहरी भ्रमण एवं रूट चार्ट:- प्रेक्षागृह पहुँचने से पूर्व राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पूर्णिया शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों—मरंगा चौक, नेवालाल चौक, जीरो माइल, खुश्की बाग पुल, कटिहार मोड़, लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, फोर्ड कंपनी चौक, आस्था मंदिर, आर०एन० साह बस स्टैंड और पॉलिटेक्निक कॉलेज चौक से होते हुए प्रेक्षागृह के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान शहरवासियों द्वारा जगह-जगह रैली का स्वागत किया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम:--स्थानीय प्रेक्षागृह, पूर्णिया में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन, भाषण और अन्य माध्यमों से समाज को नशा मुक्त बनाने का सशक्त संदेश दिया जाएगा। अगला गंतव्य:-- प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रमों के संपन्न होने के पश्चात, यह राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली हेरिटेज हॉल से बेगूसराय के लिए अगले पड़ाव हेतु प्रस्थान करेगी। #cmsamrat #samratchoudhary #narendramodi
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1665, दिनांक:-14/10/2026, ================== 06 कोसी स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत बुधवार को श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में मतगणना की तैयारियों, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉन्ग रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं:-- मतगणना कक्ष की रूपरेखा: मतगणना कक्ष के अंदर की व्यवस्था के तहत निर्वाचन पदाधिकारी (RO) का पटल, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी का पटल, मतगणना कर्मी का पटल, गणना पटल तथा प्रत्येक राउंड की मतगणना के प्रदर्शन हेतु व्हाइट बोर्ड आदि की संस्थापन की रूपरेखा तैयार के संबंध में निर्देश दिया गया। बज्रगृह (Strong Room) की सुरक्षा और व्यवस्था: पोल्ड मतपेटिका के संग्रहण हेतु बज्रगृह के अंदर की तैयारियों का जायजा लिया गया। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मानक के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं (जैसे ताला, सीलिंग आदि) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बज्रगृह की सुरक्षा एवं अग्निशमन यंत्र: बज्रगृह के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं उचित प्रकार से स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश एवं अन्य प्रबंध:- उम्मीदवारों और उनके अधिकृत गणन अभिकर्ता के गणना कर्मियों के प्रवेश द्वार सेट, री-सीविंग काउंटर तथा रूट आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ निर्वाचन एवं मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। मैपिंग एवं टेबल व्यवस्था:- सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी और मतगणना कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, टेबल का सटीक अरेंजमेंट, और प्रत्येक टेबल पर बैठने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की रूपरेखा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सुरक्षा एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सीलिंग:- सभी फोल्ड मतपेटीकाओ के रखें जाने के बाद स्टागॉ रुम की सिलिंग, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers):- सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत मतगणना केंद्र पर अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन पार्किंग:- वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन और पार्किंग के लिए वाहन कोषांग की तरफ एक अलग और सुरक्षित पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित मतगणना संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निर्वाची पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने का निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य हो की दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान की तिथि निर्धारित और दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना की तिथि निर्धारित है। मौके पर संबंधित कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1663, दिनांक:-14 अक्टूबर 2026, ==================== लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के मौके पर पूरे देश से राष्ट्रीय एकता बाइक रैली गुजरात जा रही है। आज देश के सेवन सिस्टर राज्यों को पार करते हुए राष्ट्रीय एकता बाइक रैली टीम पूर्णिया पहुंची। जहां आईजी विवेकानंद और एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने पूरे टीम के सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर आईजी और एसएसपी ने अंगवस्त्र भेंट किया और पुष्पमाला पहनाकर सभी का स्वागत किया। आईजी विवेकानंद द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पूरे देश से पुलिस की बाइकर्स टीम गुजरात पहुंच रही है। जहां 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का बहुत बड़ा योगदान था। इसके लिए पूरे देश से पुलिस बाइक की टीम गुजरात जा रही है। गुरुवार को पूर्णिया में बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही बड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह टीम लोगों में भी राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत कर रही है। #pmnarendramodi #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1662, दिनांक:-14 अक्टूबर 2026, ==================== दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन जांच एवं छापेमारी अभियान जारी:- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन जांच, छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पूर्णिया शहरी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाते हुए छापेमारी किया गया। इन स्थलों पर सूखा नशा एवं अन्य अवैध मादक पदार्थों के सेवन तथा बिक्री से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। उक्त संयुक्त अभियान में महिला दंडाधिकारी, औषधि निरीक्षक, केहाट थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के पदाधिकारी शामिल थे। अभियान के दौरान विभिन्न संवेदनशील स्थलों की जांच की गई तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई किया गया। इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई, ताकि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सघन जांच, छापेमारी एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेगा। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को महानंदा सभागार,पूर्णिया में मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
पूजा घर के नीचे बना था गुप्त तहखाना, 3.580 किलो गांजा बरामद! #PurneaNews #Purnea #BiharNews #GanjaSeized #GanjaSmuggling #BarharaKothi #PoliceAction #DrugFreeBihar #BiharPolice #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia East, Purnia | Oct 14, 2026
रूस की लड़की और भागलपुर के लड़के की वायरल प्रेम कहानी निकली फर्जी, #RussiaGirl #Bhagalpur #ViralNews #FakeNews #LegalNotice #BiharNews #BhagalpurNews #ViralVideo #BreakingNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Oct 14, 2026