समाहरणालय पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1663,
दिनांक:-14 अक्टूबर 2026,
====================
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के मौके पर पूरे देश से राष्ट्रीय एकता बाइक रैली गुजरात जा रही है।
आज देश के सेवन सिस्टर राज्यों को पार करते हुए राष्ट्रीय एकता बाइक रैली टीम पूर्णिया पहुंची। जहां आईजी विवेकानंद और एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने पूरे टीम के सदस्यों का स्वागत किया।
इस मौके पर आईजी और एसएसपी ने अंगवस्त्र भेंट किया और पुष्पमाला पहनाकर सभी का स्वागत किया। आईजी विवेकानंद द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पूरे देश से पुलिस की बाइकर्स टीम गुजरात पहुंच रही है। जहां 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का बहुत बड़ा योगदान था। इसके लिए पूरे देश से पुलिस बाइक की टीम गुजरात जा रही है।
गुरुवार को पूर्णिया में बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही बड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह टीम लोगों में भी राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत कर रही है।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
4 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026