समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1665,
दिनांक:-14/10/2026,
==================
06 कोसी स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत बुधवार को श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में मतगणना की तैयारियों, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉन्ग रूम का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं:--
मतगणना कक्ष की रूपरेखा: मतगणना कक्ष के अंदर की व्यवस्था के तहत निर्वाचन पदाधिकारी (RO) का पटल, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी का पटल, मतगणना कर्मी का पटल, गणना पटल तथा प्रत्येक राउंड की मतगणना के प्रदर्शन हेतु व्हाइट बोर्ड आदि की संस्थापन की रूपरेखा तैयार के संबंध में निर्देश दिया गया।
बज्रगृह (Strong Room) की सुरक्षा और व्यवस्था: पोल्ड मतपेटिका के संग्रहण हेतु बज्रगृह के अंदर की तैयारियों का जायजा लिया गया।
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मानक के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं (जैसे ताला, सीलिंग आदि) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बज्रगृह की सुरक्षा एवं अग्निशमन यंत्र: बज्रगृह के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं उचित प्रकार से स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रवेश एवं अन्य प्रबंध:- उम्मीदवारों और उनके अधिकृत गणन अभिकर्ता के गणना कर्मियों के प्रवेश द्वार
सेट, री-सीविंग काउंटर तथा रूट आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ निर्वाचन एवं मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
मैपिंग एवं टेबल व्यवस्था:- सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी और मतगणना कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, टेबल का सटीक अरेंजमेंट, और प्रत्येक टेबल पर बैठने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की रूपरेखा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सुरक्षा एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सीलिंग:- सभी फोल्ड मतपेटीकाओ के रखें जाने के बाद स्टागॉ रुम की सिलिंग, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया।
अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers):- सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत मतगणना केंद्र पर अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वाहन पार्किंग:- वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन और पार्किंग के लिए वाहन कोषांग की तरफ एक अलग और सुरक्षित पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित मतगणना संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
निर्वाची पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने का निर्देश दिया गया।
ज्ञातव्य हो की दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान की तिथि निर्धारित और
दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना की तिथि निर्धारित है।
मौके पर संबंधित कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी मौजूद थे।
5 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026