समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1662,
दिनांक:-14 अक्टूबर 2026,
====================
दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन जांच एवं छापेमारी अभियान जारी:-
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन जांच, छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को पूर्णिया शहरी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाते हुए छापेमारी किया गया। इन स्थलों पर सूखा नशा एवं अन्य अवैध मादक पदार्थों के सेवन तथा बिक्री से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती रही हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उक्त संयुक्त अभियान में महिला दंडाधिकारी, औषधि निरीक्षक, केहाट थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के पदाधिकारी शामिल थे। अभियान के दौरान विभिन्न संवेदनशील स्थलों की जांच की गई तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई किया गया।
इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई, ताकि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सघन जांच, छापेमारी एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
3 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026