लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के निर्देश दिए गए
बुधवार अपराह्न 12:10 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए जानकारी के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अजीत प्रताप सिंह चौहान द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया. गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 में तैनात पुलिस बल की जांच की गई और निर्देश दिए गए